Thursday, 26 June 2014

# जल्द ही झोपड़ी से लेकर खोमचे(ठेले ) वाले तक ले सकेंगे बिजली कनैक्शन #

बहुत जल्द ही झोपड़ी से लेकर खोमचे(ठेले ) वाले तक ले सकेंगे बिजली कनैक्शन ,पावर कार्पोरेशन अब ऐसी व्यवस्था करने में जुटा है कि कोई भी व्यक्ति भवन का स्वामी न होने के बावजूद भी अपने  नाम से  बिजली लगवाने हेतु आवेदन कर बिजली कनैक्शन प्राप्त कर सकता है |
प्रीपैड मीटर के माध्यम से इस तरह के उपभोक्ताओं को बिजली कनैक्शन देने के संबंध में पावर कार्पोरेशन प्रस्ताव तैयार कर रहा है |इसका सर्वाधिक लाभ वो गरीब लोग उठा सकेंगे जिनका  अपना मकान नहीं है जो कि छोटा -मोटा अपना रोजगार कर अपना जीवन यापन कर रहे है |


No comments:

Post a Comment