अगर सरकारी बैंक और केंद्र सरकार के उपक्रम का कोई अधिकारी अगर कोई रिश्वत मागे तो सीबीआई को दे जानकारी
भ्रष्टाचार के खिलाफ पूरे देश मे क्रांति की धूम मची हैँ । इस बीच सीबीआई ने भी रिश्वतखोरी के खिलाफ एक नई पहल की हैँ । अगर कोई रिश्वत मांग रहा हैँ तो इसकी सूचना उन्हे दे जाये ।
एस०पी० सीबीआई ने अपील की हैँ । कि अगर केंद्र सरकार सरकारी बैंक और केंद्र सरकार के उपक्रम का कोई अधिकारी उनसे किसी कार्य के एवज मे रिश्वत मांगे तो फोन और एसएमएस करे । सीबीआई ने फोन करने के लिए 0522-2201459 तथा 2622985 तथा एसएमएस के लिए 9415012635 नंबर भी दिये हैँ । भ्रष्टाचार के खिलाफ सीबीआई कि यह मुहिम पूरे देश मे चल रही हैँ ।
सीबीआई के उच्चाधिकारियों के निर्देश पर सीबीआई के भ्रष्टाचार निवारण सगठन मे एक सेल बनाया गया हैँ , जो लोगो द्रारा फोन से मिली शिकायतों और एसएमएस का ब्यौरा तैयार करेगा ओर उस पर त्वरित कार्यवाही के लिए एस०पी० के अनुमोदन के बाद टीम भेजी जायेगी /
No comments:
Post a Comment