Sunday, 22 September 2013

राशन कार्ड एवं बी0पी0एल0 कार्ड और स्मार्ट कार्ड कैसे बनवाएँ

नमस्यकार मित्रो !!
आज का विषय आपकी आवशयक जरूरत  से से संबंधित है
 इसलिए इसकी जानकारी आपके सामने ला रहा हूँ -  
राशन  कार्ड एवं बी0पी0एल0 कार्ड और स्मार्ट कार्ड   कैसे बनवाएँ ?:-
मित्रो बी0पी0एल0 कार्ड बनवाने के लिए जो आवशयक मानक / श्रेणी  है वो इस प्रकार  है कि जिन  गरीब परिवारों  का निजी मकान नहीं है  या कच्चे मकान में निवास करते एवं जिनकी वार्षिक आय 19884 रु०  है इस योजना के लाभार्थी की श्रेणी में आते है  
 बी0पी0एल0 कार्ड हेतु  आवेदन फॉर्म प्राप्त करें :- वी0डी0ओ0  कार्यालय   से फॉर्म प्राप्त करें और इसे विधिवत रूप से भर के अपने जिला कल्याण अधिकारी से संपर्क करें
- कितने दिन में बनेगा आपका बी0पी0एल0 कार्ड ? कार्ड बनने कि अवधि 15 से 20 दिनों की है आपका कार्ड इस अवधि में ना बनने की दशा में इसकी सूचना जिला उपभोक्ता जन विवाद कार्यालय में दर्ज कराएं  
- राशन  कार्ड  बनवाने हेतु :- राशन कार्ड हेतु आवेदन फॉर्म अपने जिलापूर्ति कार्यालय से मुफ्त में प्राप्त करें एवं तहसील  में जमा करें और अपने वर्ड मेयर / सैक्टर वार्डेन आग्रह करें सुविधा ना मिलने पर अपने जिला उपभोक्ता फ़ोरेम में सूचना दर्ज कराएं     
स्मार्ट कार्ड :- स्मार्टकार्ड  उन लाभार्थियों के लिए है जोकि बी0पी0एल0 कार्ड धारक है और उनकी वार्षिक आय 30000/रु0 होनी चाहिए 
इसका आवेदन कैसे करें :-आगंनबाड़ी में संपर्क करे वहाँ फॉर्म मुफ्त में प्राप्त किया जा सकता है अपने फॉर्म को कंप्लीट करने के बाद जिलापूर्ति अधिकारी या समाज कल्याण विबाघ में जमा करे 
कार्ड मिलने की अवधि 18 से 25 दिनों की है किसी भी आसुविधा की की दशा में  तहसील दिवस के समय  अपने जिला अधिकारी को  अपनी आसुविधा को अवगत कराते हुए आवेदन पत्र  समक्ष प्रस्तुत करें   
  राशन कार्ड हेतु आवेदन एवं समस्या हेतु क्या करें :-
प्रदेश के शासन  के आदेश आने  पर जिला पूर्ति अधिकारी राशन कार्ड बनवाता है राशन कार्ड के लिए सप्लाई ऑफिस से निशुल्क प्राप्त कर  परिवार के मुखिया का नाम ,उम्र ,नाम पता तथा  परिवार के सभी सदस्यो के नाम एवं उम्र लिखकर पासपोर्ट साइज़ के दो फोटो जिस व्यक्ति  के नाम का राशन कार्ड बनवाना है साथ में ले के जाएँ यदि आप शहर क्षेत्र के है अपने जिले के जिलापूर्ति अधिकारी . सप्लाई ऑफिस से निशुल्क प्राप्त   कर उसे भर के जिलापूर्ति अधिकारी कार्यालय पर जमा कर दे फॉर्म जमा करने के बाद आपको डी0आस0ओ0 कार्यालय से रसीद प्राप्त होगी ,उस रसीद पर आपके मोहल्ले के राशन कोटेदार का पता लिखा होगा आठ दस दिनों के बाद कोटेदार आपको राशन कार्ड देगा राशन कार्ड  प्राप्त करने के बाद अपने क्षेत्र के सभासद के हस्ताक्षर  एवं राशन कार्ड पर मोहर लगवाए उसी के पश्चात आपका राशन कार्ड मान्य होगा  
राशन कार्ड खो जाने पर आपके पास राशन कार्ड का नंबर होना जरूरी है यदि आपके पास राशन कार्ड का नंबर नहीं है तो आप जिस राशन कोटेदार से राशन लेते है ,अपना नाम पता बता करके अपना कार्ड नंबर प्राप्त करें उसके पश्चात कार्ड का नंबर लेकर अपने क्षेत्र या जिले  की तहसील में जाकर लेखपाल को  राशन कार्ड नंबर देकर जिला पूर्ति अधिकारी को प्रार्थना पत्र लिखकर जमा  कर दे चार पॉच दिन बाद डी0एस0ओ0 कार्यालय से आपको रसीद प्राप्त होगी उसी रसीद के आधार पर कोटेदार आपको राशन कार्ड देगा राशन कार्ड पुराना होने पर भी इसी प्रकार आवेदन करना होगा सिर्फ आपको राशन कार्ड की प्रार्थना पत्र जिला पूर्ति अधिकारी के  समक्ष जमा करें 
जिन व्यतियों का दूसरे शहर में ट्रान्सफर हुआ है ,जहां के रहने  वाले है ,उनको सबसे पहिले वहाँ का राशन कार्ड निरस्त करना होगा उसके पश्चात ही किसी दूसरे शहर में राशन कार्ड बनवा सकेंगे    

1 comment: